लोधेश्वर महादेवा में सावन के दूसरे सोमवार पर जनसैलाब:बाराबंकी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

बाराबंकी के प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए प्रशासन ने…

Read More

AISF का 90वां स्थापना वर्ष समारोह:बाराबंकी में 12 अगस्त को निकलेगी रैली, 13 अगस्त को सार्वजनिक शिक्षा पर होगा सेमिनार

बाराबंकी में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के 90वें स्थापना वर्ष का समापन समारोह 12 और 13 अगस्त 2026 को बाराबंकी में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से संगठन के प्रतिनिधि, पूर्व नेता, छात्र, शिक्षक और विभिन्न जन संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। एआईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश श्रीनिवास रंगराजन ने…

Read More

बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से 17 सेमी ऊपर:नेपाल से छोड़े पानी के बाद बढ़ा जलस्तर; कई जगह तेज धार से कटान

बाराबंकी में नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर 106.230 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से मां की मौत, पिता-पुत्री घायल:बाराबंकी में टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, लखनऊ से लौट रहे थे तीनों बाइक सवार

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-731 पर बारा टोल प्लाजा के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके…

Read More

यूरिया के लिए घंटों कतार में खड़े किसान:गोदाम में सिर्फ 20-25 बोरी खाद, तीन दिन पहले पर्ची कटने के बाद भी नहीं मिली

बाराबंकी जिले में धान की फसल के लिए यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र की उस्मानपुर सहकारी समिति पर शनिवार को सैकड़ों किसान घंटों तक खाद के इंतजार में कतार में खड़े रहे। किसानों के मुताबिक समिति के गोदाम में महज 20 से 25 बोरी यूरिया उपलब्ध थी, जबकि…

Read More

टेंडर खुलने से पहले लग गईं लाइटें:बाराबंकी में DM ने नवाबगंज नगर पालिका से छीना प्रोजेक्ट

बाराबंकी के नवाबगंज नगर पालिका परिषद में 1.10 करोड़ रुपये की डेकोरेटिव लाइटें लगाने के प्रोजेक्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। ई-टेंडरिंग का लिफाफा खुलने से पहले ही चहेती फर्म से लाइटें लगवाने का मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नगर पालिका…

Read More

युवा भाजपा नेता आलोक त्यागी की सड़क हादसे में मौत:तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, ड्राइवर गिरफ्तार

बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह त्यागी (27) का निधन हो गया। यह घटना तब हुई जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी आलोक सिंह त्यागी पुत्र स्वर्गीय सुखबीर सिंह…

Read More

एलएलबी पास युवक ने छोड़ी शादी, चुनी समाज सेवा:बाराबंकी में 16 साल से 'स्वच्छ भारत रथ' साइकिल से जगा रहे जागरूकता

बाराबंकी जिले के फतेहपुर ब्लॉक के बसेरा गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद तारिक अनवर उर्फ राहुल खान ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। पिछले 16 वर्षों से वह अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने…

Read More

बारिश में डूबी सड़क पर धान की रोपाई:बाराबंकी में जलभराव से नाराज कॉलोनीवासियों का प्रदर्शन

बाराबंकी में जलभराव की समस्या से परेशान श्रीराम कॉलोनी के निवासियों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बाद जलमग्न सड़क पर स्थानीय लोगों ने धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना…

Read More

बाराबंकी में खाद संकट से किसान परेशान:डीएम बोले- कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर FIR दर्ज

बाराबंकी में धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले की कई सहकारी समितियों और निजी खाद बिक्री केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें देखी गईं। कई किसानों ने आरोप लगाया कि घंटों इंतजार के बाद भी…

Read More