![]()
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी ने मंगलवार को बीरभूम के कुसुम्बा गांव में सुसाइड कर लिया। ब्रिष्टि, ममता के चचेरे भाई और तृणमूल नेता निहार मुखर्जी की बेटी थीं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि ब्रिष्टी ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नौकरी जाने के बाद से डिप्रेशन में थीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिष्टी को 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रुप सी कर्मचारी के पद से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में थीं। 2024 में हाईकोर्ट ने रद्द कर दी थीं 25,753 नौकरियां शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल, 2024 को अवैध रूप से प्राप्त सभी नौकरियां रद्द कर दी थीं। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि जो लोग लंबे समय से अवैध तरीके से काम कर रहे हैं, उन्हें ब्याज समेत सैलरी लौटानी होगी। इस फैसले के तहत 25,753 नौकरियां रद्द कर दी गईं थीं, जिन्हें 2016 के पैनल में नौकरी मिली थी।
Source link
ममता बनर्जी की भतीजी का शव मिला, सुसाइ़ड की आशंका:शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 3 सालों से डिप्रेशन में थीं