अमरोहा में अवैध मजार गिराने की मांग:हिंदू सनातन वाहिनी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, भू माफिया पर आरोप


अमरोहा-बिजनौर मुख्य मार्ग पर ‘खजूर वाली मजार’ के नाम पर हो रहे अवैध निर्माण और असामाजिक गतिविधियों को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर हिंदू सनातन वाहिनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अमरोहा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्थल पर भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण कर उसे मस्जिद का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि रीगल 77 होटल के पास स्थित यह संरचना राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। संगठन का दावा है कि कुछ भू-माफिया और असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए। इसके साथ ही, सरकारी व निजी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय उक्त स्थल पर नशीले पदार्थों का व्यापार और जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियां संचालित होती हैं। उन्होंने इन गतिविधियों पर रोक लगाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शुभम कुमार, जिला प्रभारी जय दक्ष अमरोही, जिला संयोजक आकाश यादव, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा के साथ आनंदपाल सैनी, हिमांशु सैनी, सचिन सैनी, विशाल कुमार एवं मोहित यादव शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *