अज्ञात वाहन की टक्कर से मां की मौत, पिता-पुत्री घायल:बाराबंकी में टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, लखनऊ से लौट रहे थे तीनों बाइक सवार


बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-731 पर बारा टोल प्लाजा के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, असंदरा थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी जुल्फिकार रविवार को अपनी पत्नी रिहाना बानो और बेटी निशा बानो के साथ बाइक से लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। परिवार लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर हैदरगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वे बारा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रिहाना बानो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, जुल्फिकार और उनकी बेटी निशा बानो को मामूली चोटें आई थीं। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *