बारिश में डूबी सड़क पर धान की रोपाई:बाराबंकी में जलभराव से नाराज कॉलोनीवासियों का प्रदर्शन


बाराबंकी में जलभराव की समस्या से परेशान श्रीराम कॉलोनी के निवासियों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बाद जलमग्न सड़क पर स्थानीय लोगों ने धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के दौरान बेहतर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था का वादा किया गया था। हालांकि, श्रीराम कॉलोनी आज भी गंभीर जलभराव से जूझ रही है। यह कॉलोनी नगर पालिका अध्यक्ष के आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है और यहां कई वीआईपी तथा वीवीआईपी परिवार रहते हैं। लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित इसके बावजूद, बारिश के बाद सड़कें तालाब में बदल जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य यह संदेश देना था कि जब सड़क महीनों तक पानी में डूबी रहे, तो उसे सड़क नहीं बल्कि खेत ही समझना पड़ेगा। इसी कारण उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई की। सड़क पर धान की रोपाई की उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिले हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह के प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिस सड़क पर धान की रोपाई की गई है, वह नगर पालिका क्षेत्र की नहीं बल्कि डूडा (DUDA) के अंतर्गत आती है। स्थानीय निवासियों ने बताया उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही लापरवाही और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ है। अब लोगों की निगाहें संबंधित विभागों पर टिकी हैं कि वे इस प्रतीकात्मक विरोध को गंभीरता से लेते हुए जलनिकासी और सड़क निर्माण की समस्या का स्थायी समाधान कब तक सुनिश्चित करते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *