![]()
अयोध्या में चढ़ावे के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच तथा कैग से ऑडिट कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई संभावित है। याचिका न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है।
18 जून की कॉज लिस्ट में मामला शामिल, आइटम नंबर 466 पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता मोहित अशोक शर्मा के अनुसार, मामला 18 जून 2026 की कॉज लिस्ट में कोर्ट नंबर-2 में आइटम नंबर 466 पर सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह मामले की त्वरित सुनवाई के लिए खंडपीठ के समक्ष विशेष उल्लेख (मेंशनिंग) किया जाएगा।
पूरक सूची में शामिल होने की संभावना, सुनवाई को लेकर अंतिम फैसला अदालत के विवेक पर अधिवक्ता मोहित अशोक शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई अंतिम अपडेट नहीं मिला है। सेक्शन ऑफिसर के अनुसार, यदि आवश्यक हुआ तो मामला पूरक सूची (सप्लीमेंट्री लिस्ट) में भी शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुनवाई होना या न होना पूरी तरह अदालत के विवेक पर निर्भर करेगा।
राष्ट्रीय महत्व का मामला मानने पर गुरुवार को ही हो सकती है सुनवाई याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि यदि अदालत इस मामले को व्यापक जनहित और राष्ट्रीय महत्व का मानती है तथा तत्काल सुनवाई की आवश्यकता महसूस करती है, तो गुरुवार को ही इस पर सुनवाई हो सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय खंडपीठ के समक्ष मेंशनिंग के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सीबीआई जांच और कैग ऑडिट की मांग को लेकर दाखिल की गई है जनहित याचिका जनहित याचिका में अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से पूरे मामले का ऑडिट कराए जाने की भी मांग की गई है। मामले को लेकर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा है।
Source link
चढ़ावा गबन मामले में सीबीआई जांच की हाईकोर्ट में सुनवाई:याचिका अर्जेंट लिस्टिंग के लिए मेंशन होगी; कैग से ऑडिट कराने की भी मांग