पीएम मोदी के जन्मदिन पर आगरा में स्वच्छता अभियान:शाम को रोशन होंगे यमुना के घाट, हाथीघाट पर जलाए जाएंगे 30 हजार दीये


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को आगरा में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपाइयों ने सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। नगर निगम की ओर से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की गई। शाम को यमुना के घाटों पर दीप प्रज्जवलन होगा। हाथीघाट पर 30 हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब विस्तार से पढ़िये… 17 सितंबर को देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आगरा में भी सुबह से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। अलग-अलग जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाकर लोगों को गंदगी न करने का संदेश दिया। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पहले देखिये नगर निगम के स्वच्छता अभियान की 2 तस्वीरें… मेयर ने उठाया कूड़ा मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की नेतृत्व में आवास विकास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क किनारे झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया। इसके बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की मौजूदगी में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। यहां भी चला स्वच्छता अभियान पार्षद प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में कमला नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां सड़क किनारे से गंदगी हटाई गई। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। पार्षद शरद चौहान के नेतृत्व में दिल्ली गेट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला। भाजपा ओबीसी मोर्चा के दयालबाग मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा के नेतृत्व में दयालबाग क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक शैलेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय वार्ड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सविता आदि मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *