9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता दो कुत्तों के बच्चों को निफाड़ स्थित नगर पंचायत कार्यालय लेकर पहुंचे और उन्हें अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आवारा कुत्तों को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
घटना के वीडियो में युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रांधवे अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर कुत्तों के बच्चों को छोड़ते नजर आ रहे हैं। युवा सेना, शिवसेना की युवा शाखा है।
प्रदर्शन के दौरान रांधवे नोटों से बनी माला भी लेकर आए थे
कार्यालय लाने से पहले कुत्तों के बच्चों को छोटे-छोटे बोरे में रखा गया था। प्रदर्शन के दौरान रांधवे ने अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों से बनी माला भी रखी। यह प्रदर्शन निफाड़ शहर और आसपास के इलाकों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर किया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। बार-बार शिकायत और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
