कौशांबी में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान:चारपाई के बाध से कमरे में लगाई फांसी, मां रसोई में बना रही थी खाना

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में गुरुवार शाम एक किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बालकमऊ गांव निवासी अविनाश पटवा की पुत्री रिया…

Read More

बारिश के चलते कक्षा-1 से 12वीं तक के स्कूल बंद:कासगंज डीएम ने 10 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी करने के दिए आदेश

कासगंज में लगातार हो रही भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।…

Read More

प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लखनऊ हाईकोर्ट ने उठाए सवाल:पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव तलब, 10 जुलाई को सूचीबद्ध

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की व्यवस्था पर गंभीर संवैधानिक सवाल उठाए हैं। न्यायालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 12(3-ए) की संवैधानिक वैधता पर विचार करना आवश्यक है। इस मामले में पंचायती राज विभाग…

Read More

ग्रेटर नोएडा में 15 दिन पहले खुला फ्लाईओवर टूटा:पहली बारिश में 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट सोसायटी के पास बना एक फ्लाईओवर अपनी पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। 22 जून को लोगों की सुविधा के लिए खोला गया यह फ्लाईओवर मात्र 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग 100 मीटर लंबे हिस्से की सड़क टूट गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर…

Read More

मथुरा अंडरपास पर सड़क निर्माण पूरा:14 दिन बाद वाहनों का आवागमन गुरुवार से सुचारू

मथुरा के नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास पर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद गुरुवार से वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया। लगभग 14 दिनों तक चले इस निर्माण कार्य के कारण मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू था, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को असुविधा हुई। रेलवे…

Read More

चंदौली में गो-सेवा आयोग अध्यक्ष का दौरा:गोवंश संरक्षण पर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण संबंधी समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में गोआश्रय स्थलों के संचालन, गोवंशों के संरक्षण, पोषण और उनके समुचित प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक को…

Read More

जहर की शीशी लेकर अस्पताल पहुंची छात्रा:इटावा में पढ़ाई के दबाव में जहर पीया, इमरजेंसी में किया गया इलाज

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे पढ़ाई के दबाव में जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह घबराने के बजाय अपनी सहेली के साथ हाथ में शीशी लेकर सीधे डॉ….

Read More

रायबरेली में बच्ची की मौत पर नर्सिंग होम सील:डीएम ने अवैध शाश्वत नर्सिंग होम पर की कार्रवाई, डॉक्टर पर FIR

रायबरेली में एक 10 वर्षीय बच्ची की कथित लापरवाही से हुई मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल रोड स्थित शाश्वत नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का टॉन्सिल का ऑपरेशन इसी नर्सिंग होम में हुआ था।…

Read More

सोनभद्र में 15 स्कूली वाहनों का चालान, 4 सीज:'मिशन सेफ़ फ्यूचर' अभियान के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई

सोनभद्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ़ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज कर दिया…

Read More

घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव:सुल्तानपुर में थाने से एक किमी दूर की घटना, घटना के समय अकेली थी

सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। यह घटना कुड़वार थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई। सूचना मिलते ही कुड़वार पुलिस, सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर…

Read More