रायबरेली में आंधी-बारिश से एक महिला की मौत:कच्चा मकान ढहा, नाबालिग बेटी घायल; बिजली आपूर्ति बाधित

रायबरेली में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई। रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। मिलएरिया क्षेत्र के गौचरा मजरे राही में तेज आंधी के दौरान एक…

Read More

अयोध्या में एक साल की बच्ची की मौत:ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मां गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इनायत नगर थाना क्षेत्र के मीठे गांव निवासी गुलाबचंद अपनी पत्नी…

Read More

महराजगंज में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:किसानों को फायदा, धान की बुवाई में मिलेगी मदद

महराजगंज जनपद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। जिले में इन…

Read More

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 की मौत:बेतवा नदी पर चल रहा था पुल निर्माण कार्य; कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका

हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई। बेतवा नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। गुरुवार रात भी दो शिफ्टों में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच…

Read More

शाहजहांपुर में दारोगा पर फायरिंग, वर्दी-सरकारी कागजात फाड़े:24 घंटे दबाए रखा मामला, SP की फटकार के बाद FIR; शिकायत पर जांच करने गए थे

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में दारोगा और हेड कांस्टेबल पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने दारोगा की वर्दी और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इसके बाद तमंचे से फायरिंग भी की गई। हालांकि दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। गंभीर घटना के बावजूद थाना स्तर पर मामला दबाने…

Read More

वाराणसी में न्याय के लिए धरना देगी मनीष की पत्नी:फूलपुर में व्यापारी की हत्याकर निकाली थी आंखे, हत्यारोपियों पर अधूरी कार्रवाई का विरोध

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में 26 अप्रैल 2026 की रात सड़क हादसे के बाद कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कई आरोपी अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी को लेकर अब परिवार का आक्रोश बढ़ गया है। मनीष की पत्नी अंकिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर…

Read More

यूपी में 9 PCS अफसरों के ट्रांसफर:अमृता सिंह अमेठी की ADM बनीं, अनूप कुमार वाराणसी से हटे; दोनों के 15 दिन में 2 बार तबादले

यूपी में गुरुवार रात 9 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए। कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को 15 दिन के भीतर हटा दिया गया है। उन्हें अमेठी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। 14 मई को ही अमृता सिंह को रायबरेली से कानपुर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अमृता…

Read More

Khabar Hatke; TMC Leader Buries ₹2.24 Cr in Field

यूपी में एक सीरियल अटैकर अपने पतले पैरों के कारण लड़कियों से नफरत करता है और उनपर कैंची से हमला कर देता है। उधर, सरकारी टीचर्स को अब गायों के लिए भूसा जुटाने का आदेश मिला है। . पश्चिम बंगाल में TMC नेता के खेत से ₹2.24 करोड़ कैश निकला, तो महाराष्ट्र का एक व्यक्ति…

Read More

बिजली के खंभे पर लटका मिला चाय विक्रेता का शव:अलीगढ़ के जलालपुर में गले में रस्सी का फंदा लगा मिला

अलीगढ़ के जलालपुर में एक चाय विक्रेता का शव हाईटेंशन बिजली के खंभे पर लटका मिला। गुरुवार रात हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मामूदनगर निवासी 38 वर्षीय इदरीश पुत्र मुन्नेखां के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से जलालपुर में चाय…

Read More

रामपुर में तेज आंधी-ठंडी हवाओं के बीच बूंदाबांदी:मौसम बदलने से गर्मी से राहत, बिजली सप्लाई बंद

रामपुर में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज और ठंडी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलते ही विद्युत विभाग…

Read More