सोनभद्र में 15 स्कूली वाहनों का चालान, 4 सीज:'मिशन सेफ़ फ्यूचर' अभियान के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई


सोनभद्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ़ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज कर दिया गया। यात्री एवं मालकर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने राबर्ट्सगंज, चुर्क, मधुपुर और सुकृत क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने 7 स्कूली वाहनों का चालान किया और गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 4 वाहनों को सीज करने का आदेश दिया। इसी क्रम में, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने भी जांच अभियान चलाया और 8 स्कूली वाहनों का चालान किया। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के संचालित होते पाए गए, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे। अभियान के दौरान एक थ्री-व्हीलर ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक 15 से 18 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की जान जोखिम में डालने के इस मामले पर पीटीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो को सीज कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *