अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपा का विरोध:घाटमपुर में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग
समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित गिरफ्तारी और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में घाटमपुर में प्रदर्शन किया। बुधवार देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पाबंद…