अयोध्या में सपाइयों का विरोध प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को पुलिस कस्टडी में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को अयोध्या में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया। सपा नेताओं ने कहा- छात्रों को अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध की आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव को कस्टडी में लिए जाने को गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई जारी रही तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *