बेंगलुरु पुलिस ने मजदूरी कर रहे 503 बच्चे छुड़ाए:5000 से ज्यादा जगहों पर छापा, 18 FIR; दावा- भारत में बाल मजदूरी के 18 लाख मामले


बेंगलुरु में शनिवार को बाल मजदूरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 503 बच्चों को छुड़ाया गया। शहर के 12 पुलिस डिविजन की टीमों ने 5,897 जगहों की जांच की। इस दौरान बच्चों से काम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए। यह अभियान शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। इसका उद्देश्य बाल मजदूरी रोकना और काम कर रहे बच्चों को पहचानकर छुड़ाना था। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने बयान में कहा, “कुल 5,897 जगहों की जांच की गई और मजदूरी कर रहे 503 बच्चों को छुड़ाया गया।” UNICEF का दावा है भारत में अभी भी बाल मजदूरी के 18 लाख से ज्यादा मामले हैं। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *