सम्भल में 45 साल से शिया-सुन्नी एकता की मिसाल:हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम का अलम मुबारक जुलूस निकाला गया

सम्भल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के कस्बा सिरसी स्थित मोहल्ला चौधरियान में मंगलवार देर शाम 8 बजे हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम का अलम-ए-मुबारक जुलूस निकाला गया। इस पारंपरिक जुलूस में अहले सुन्नत जमात और शिया समुदाय के लोगों ने मिलकर हिस्सा लिया, जो आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बना। जुलूस से पहले मजलिस-ए-सय्यदुश शोहदा…

Read More

संभल में गंगा में डूबे 4 किशोर:गोताखोरों ने 3 को बचाया, कक्षा 6 का छात्र लापता; तलाश जारी

संभल की गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर गंगा नदी में पशु चराने गए चार किशोर डूब गए। इनमें से तीन किशोरों को स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि कक्षा 6 का छात्र सुमित कुमार लापता है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने देर…

Read More

संभल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर एक्शन:ईदगाह और कब्रिस्तान से हटेगा अवैध कब्जा, राजस्व टीम गठित

संभल में सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के अभियान के तहत मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में स्थित ईदगाह और कब्रिस्तान की भूमि पर होगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह मामला संभल…

Read More

संभल में धर्मगुरुओं के साथ कांवड़ यात्रा की बैठक:एसपी बोले- मानक से डीजे साउंड और ध्वनि यंत्र बजेंगे, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

संभल में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक सोमवार शाम 7 बजे शुरू हुई और दो घंटे तक चली। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कांवड़ यात्रा संपन्न कराना है। उक्त…

Read More

हिंदू जागृति मंच ने लगाए 350 पौधे:संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली, सरस्वती विद्या मंदिर में वृक्षारोपण किया

सम्भल में हिंदू जागृति मंच ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पहल की है। सोमवार शाम करीब 5 बजे नगर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 350 पौधे लगाए गए। मंच ने इन पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और उनके वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है। विद्यालय के प्रबंधक…

Read More

राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने गुन्नौर से गगन को बनाया प्रत्याशी:पूर्व मंत्री डीपी यादव खुद भी चुनाव लड़ेंगे, लुटेरों को भगाओ गगन को ज़िताओ का नारा दिया

संभल में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री व सांसद डीपी यादव ने गुन्नौर विधानसभा सीट से अपनी पार्टी के पहले उम्मीदवार की घोषणा की है। उन्होंने गगन यादव को प्रत्याशी बनाया है। यह घोषणा शनिवार शाम 7 बजे डीपी यादव के गांव धनारी स्थित फार्म हाउस पर आयोजित एक सभा में…

Read More

101 करोड़ भूमि मामले पर HC में हुई सुनवाई:38 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा, कल फिर सुनवाई होगी

संभल की 101 करोड़ रुपये की 38 बीघा ग्रामसभा भूमि से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को एक घंटे सुनवाई हुई। यह सुनवाई प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सात लोगों द्वारा दायर याचिका पर हुई। नगर पालिका परिषद संभल के अधिवक्ता आशुतोष कुमार ने पुष्टि की है कि इस मामले में कल फिर…

Read More

संभल में भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री को कुर्की नोटिस:तीन भाई-बेटा आरोपी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चस्पा किया

संभल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला मंत्री सहित चार लोगों के विरुद्ध कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। यह कार्रवाई बुधवार शाम 5 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ की गई। मामला संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय का है। यह नोटिस अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी हुआ…

Read More

स्कूली बच्चों ने बाल विवाह के खिलाफ उठाई आवाज:'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

संभल में बाल अपराधों की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर सराय में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और प्रयत्न संस्था ने संयुक्त रूप से किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल…

Read More

तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता से 6 घंटे पूछताछ:101 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, मुरादाबाद जिला कारागार भेजा

संभल पुलिस ने नगर पालिका परिषद के तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता से 101 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन हड़पने के मामले में छह घंटे तक पूछताछ की है। उन्हें रविवार सुबह 8:30 बजे मुरादाबाद जिला कारागार से रिमांड पर लिया गया था। मेडिकल जांच के बाद शाम 7 से 7:30 बजे के बीच उन्हें वापस…

Read More