लखनऊ बड़ा इमामबाड़ा में निकला 72 ताबूतों का जुलूस:अकीदत मंदों ने नम आंखों से की जियारत, कर्बला के शहीदों को किया याद

लखनऊ में शनिवार को बड़ा इमामबाड़ा में परिसर में जुलूस निकला। कर्बला में शहीद होने वाले 72 शहीदों के ताबूतों की जियारत कराई गई और उसके बाद जुलूस के रूप में परिसर का चक्कर लगाया । इस मौके पर मौलाना तकी रजा ने मजलिस को संबोधित करते हुए जनाबे सकीना की शहादत का जिक्र किया…

Read More

श्रावस्ती में मोहर्रम, शहीदों को किया गया याद:नौहाख्वानी और मातम के बीच इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि

श्रावस्ती जिले के नासिरगंज और चौगाई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात तक शिया समुदाय के द्वारा इमाम हुसैन की याद में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अज़ादारों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले की मजलिस में ज़ाकिर ने कर्बला के वाकयात का विस्तार…

Read More

संभल में 12 मोहर्रम पर निकला जुलूस-ए-मेहंदी:हजारों अज़ादारों ने शोहदाए कर्बला को दी श्रद्धांजलि

संभल के सिरसी सादात में 12 मोहर्रम के अवसर पर मोहल्ला शर्की से परंपरागत जुलूस-ए-मेहंदी निकाला गया। इस जुलूस में ज़ुल्जनाह, अलम-ए-मुबारक, शबीह-ए-ताबूत और हज़रत अली असगर (अ.स.) का झूला शामिल था। हजारों की संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर शोहदाए कर्बला की याद ताज़ा की और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी। जुलूस शाम 4…

Read More

मैनपुरी में अकीदत संग निकला मोहर्रम जुलूस, शांतिपूर्ण संपन्न:या हुसैन की सदाओं के बीच कुरावली में निकला मोहर्रम का जुलूस, कर्बला पहुंचकर संपन्न हुई रस्में

मैनपुरी के कुरावली कस्बे में मोहर्रम की दसवीं तारीख, यौम-ए-आशूरा पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। यह आयोजन देर रात तक चला और बड़ी संख्या में अकीदतमंद इसमें शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शुक्रवार रात…

Read More

सहारनपुर में मोहर्रम पर हसन-हुसैन की शहादत याद की:मातमी जुलूस और अखाड़े निकले, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

मोहर्रम पर शहर में बड़ी इमामबारगाह जाफर नवाज से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुराना घास कांटा स्थित करबला पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते “या हुसैन”, “या अब्बास”, “नाराए हैदरी” और “अल्लाहु अकबर” की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नौहाखानी और मातम के जरिए…

Read More

सुल्तानपुर में निकला दसवीं मोहर्रम का जुलूस:जंजीर का किया मातम, कर्बला के शहीदों की याद में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

सुल्तानपुर में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कर्बला के 72 शहीदों की शहादत की याद में आयोजित किया गया। शहर के खैराबाद मोहल्ले में स्थित इमामबाड़ा अहमद हुसैन मरहूम से जुलूस शुरू हुआ, जहां मौलाना ने मजलिस को संबोधित किया। अपने संबोधन में मौलाना ने कर्बला की घटना का जिक्र…

Read More

मथुरा में निकला दुल-दुल का जुलूस:इमाम हुसैन को लोगों ने किया याद, जगह-जगह लगीं सबीलें और लंगर

मथुरा में मोहर्रम की आठवीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक दुल-दुल का जुलूस निकाला गया। बुधवार देर रात बैरागपुरा स्थित विशायती खिड़की इमामबाड़े से शुरू हुआ यह जुलूस गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ठेक नारनोर पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए…

Read More

उन्नाव में सातवीं मोहर्रम पर मातमी जुलूस:हज़रत क़ासिम के तख़्त के साथ नौहाख़्वानी, "या हुसैन" की सदाओं से गूंजा शहर

उन्नाव में मंगलवार रात सातवीं मोहर्रम के अवसर पर हज़रत क़ासिम के तख़्त का मातमी जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। चौधराना मोहल्ले से शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के अकीदतमंद शामिल हुए। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए नौहाख़्वानी और मातम किया। अंजुमन ए हुसैनिया…

Read More

श्रावस्ती के नासिरगंज में बच्चों ने लगाई सबील:7 मोहर्रम पर कर्बला के शहीदों को याद, नन्हे हाथों में सेवा का पैगाम पिलाया पानी-शरबत

श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में 7 मुहर्रम की शाम इंसानियत और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। शिया समुदाय के बच्चों ने कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में ‘सबील’ लगाकर राहगीरों और अकीदतमंदों को ठंडा पानी, शरबत और तबर्रुक वितरित किया। बच्चों द्वारा बड़े आदर और सम्मान के साथ की गई यह सेवा सभी…

Read More

उन्नाव में हज़रत क़ासिम की याद में मेहंदी जुलूस:छठी मोहर्रम पर अकीदतमंदों ने किया मातम

उन्नाव में छठी मोहर्रम के अवसर पर सोमवार रात हज़रत क़ासिम की याद में पारंपरिक मेहंदी का जुलूस निकाला गया। शहर के चौधराना क्षेत्र से शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे रास्ते नौहाखानी और मातम से माहौल गमगीन रहा। इस ऐतिहासिक जुलूस में अंजुमन-ए-हुसैनिया के सदस्यों ने सक्रिय रूप…

Read More