अमेठी बाईपास पर स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग:1 गोली गाड़ी में लगी, कार से पीछा कर बदमाशों ने किया ओवरटेक; केस दर्ज


अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर देर शाम स्कॉर्पियो सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार बदमाशों ने पहले स्कॉर्पियो का पीछा किया और फिर ओवरटेक कर गोली चला दी। पीड़ितों के मुताबिक, हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो हवाई फायर कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ से घर लौट रहे थे युवक बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से घर लौट रहे थे। बताया गया कि अमेठी बाईपास पर स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। आरोप है कि कार सवारों ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने के बाद उस पर फायरिंग कर दी। घटना के समय आदर्श तिवारी गाड़ी चला रहे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने यश तिवारी को निशाना बनाया था। मामूली विवाद में फायरिंग का आरोप इस मामले में अमेठी कस्बे के सूरज सोनी, उसके साथी शुभम गुप्ता, शिवपूजन और एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। सूरज सोनी को हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। हालांकि, घटना के पीछे मामूली विवाद की बात कही जा रही है, लेकिन विवाद की वजह और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *