गोरखपुर में मेयर और डीएम ने बुलाई बैठक:विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश, सड़क से अतिक्रमण हटाने पर जोर


नगर निगम में शनिवार को मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी, हाइड्रिल, जल निगम, निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण हटाने और शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
तालमेल की कमी से जनता होती है परेशान
डीएम ने अधिकारियों से कहा- शहर में अलग-अलग विभागों की ओर से विकास और निर्माण के काम किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि कई बार दो विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण एक विभाग का काम पूरा होने के बाद दूसरे विभाग की वजह से दोबारा सड़क खोदने या निर्माण कार्य में बाधा जैसी स्थिति बनती है। इससे समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती है और सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी कोऑर्डिनेशन बनाए रखने और एक-दूसरे से जानकारी साझा करके काम कराने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड की धीमी रफ्तार पर तेजी लाने के निर्देश
बैठक में शहर में चल रही सीएम ग्रिड सड़क योजना की धीमी गति को लेकर भी चर्चा हुई। डीएम को शिकायत मिली थी कि कुछ स्थानों पर काम अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। जहां काम चल रहा है, वहां यातायात और आवागमन को लेकर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विरासत गलियारा की लाइटों का कनेक्शन जल्द कराने को कहा
विरासत गलियारा में सड़क किनारे लगाई गई लाइटों का अभी तक कनेक्शन नहीं होने का मामला भी बैठक में उठा। लाइटें लगने के बावजूद कनेक्शन नहीं होने से शाम और रात के समय लोगों को परेशानी हो रही है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क पर रोशनी की व्यवस्था शुरू हो सके। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विरासत गलियारा के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए खाली रखा जाए। अतिक्रमण के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी रहता है। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण हटाने और शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *