पीलीभीत में बिना सुरक्षा उपकरण नालों में उतरे सफाई कर्मचारी:मानसून से पहले नाला सफाई योजना शुरू, सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप

पीलीभीत में मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस दौरान सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गहरे और जहरीले नालों में उतरकर सफाई करते नजर आ…

Read More

अंडरपास में ट्रक खराब होने से 2 घंटे लगा जाम:चित्रकूट में 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां 1 किमी तक फंसी रही

चित्रकूट के रेहुटिया अंडरपास के नीचे बुधवार सुबह करीब 10 बजे को एक ट्रक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। ट्रक के बीच रास्ते में रुक जाने के कारण अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 2…

Read More

कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी,सड़क किनारे पलटा ऑटो:सीतापुर में हादसे में दो बच्चों समेत चार घायल,हादसे के बाद कार चालक फरार

सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक विवाहिता, उसके दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार चालक वाहन समेत फरार…

Read More

बहराइच में मासूम की गला रेतकर हत्या:एसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जांच शुरू

बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत मंझारा तौकली गांव में एक मासूम बालक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, उपजिलाधिकारी, अपर…

Read More

भाजपा ने रद्द किए जिले के सभी कार्यक्रम:अपर्णा यादव के पति के निधन के कारण लिया गया निर्णय

बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले में प्रस्तावित सभी प्रदर्शन और संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। यह निर्णय भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के भाई के निधन के कारण लिया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर…

Read More

स्टंटबाजी पर स्कॉर्पियो सीज कर 50 हजार का चालान काटा:महराजगंज में चलती गाड़ी से स्टंट करने वाले युवक पर हुई कार्रवाई

महराजगंज में पुलिस ने खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाली एक स्कॉर्पियो का 50 हजार रुपये का चालान किया और वाहन को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर…

Read More

गोंडा में चुनावी रंजिश में फायरिंग, दो भाई घायल:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, SSP सहित पुलिस बल तैनात

गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में विपिन सिंह और उनके भाई अमित सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विपिन सिंह के जांघ में गोली लगी है, जबकि उनके…

Read More

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत:सीतापुर में गांव लौटते समय हुआ हादसा, बैटरी रिक्शा को कब्जे में लिया

सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अटवा-बी पुर मार्ग पर बाइक और बैटरी ई रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।…

Read More

गोमती नदी में युवक कूदा:10 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था

लखनऊ के गोमतीनगर स्तिथ गांधी सेतु पुल के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तेलीबाग निवासी ऋषभ यादव (25) अपने दो…

Read More

महाराष्ट्र सरकार को पसंद आई काशी विश्वनाथ मंदिर की SOP:अधिकारियों ने काशी पहुंचकर किया अध्ययन, सिंहस्थ कुंभ में व्यवस्था लागू करने पर चल रहा विचार

महाराष्ट्र सरकार नासिक में गोदावरी नदी के तट पर होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तीर्थयात्रा प्रबंधन विशेषज्ञता को लागू करने पर विचार कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस आयोजन में लगभग 12 करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे। इन तैयारियों के हिस्से के रूप में,…

Read More