![]()
चित्रकूट के रेहुटिया अंडरपास के नीचे बुधवार सुबह करीब 10 बजे को एक ट्रक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। ट्रक के बीच रास्ते में रुक जाने के कारण अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे बाद ट्रक की मरम्मत करके जाम को खुलवाया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह से ही अंडरपास पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक था। इसी दौरान एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह से रुक गया। देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में करीब एक किलोमीटर तक 2 दर्जन से ज्यादा वाहन फंसे रहे। हालांकि खराब ट्रक को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.कई वाहन सवार अपनी गाड़ी मोड़कर दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर हो रहे है. हालांकि खबर लिखने तक पुलिस का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है और राहगीर अपने माध्यम से बाहर निकालने को मजबूर हो रहे हैं
Source link
अंडरपास में ट्रक खराब होने से 2 घंटे लगा जाम:चित्रकूट में 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां 1 किमी तक फंसी रही