![]()
बरेली के कासगंज रेल मार्ग पर गांव खुली के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के अहीर टोला निवासी चंद्रपाल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर विकास बाबू को रेल कर्मी सौरभ ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चंद्रपाल की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि चंद्रपाल मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके संबंध में चंद्रपाल पर दहेज हत्या का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मकरंदपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव:मृतक बदायूं का युवक, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई