सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बाइक नहीं मिलने पर गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश, पति समेत 3 पर FIR


सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पति, सास और ननद पर बाइक और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने तथा गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौधरी विहार निवासी फरहीन पत्नी वसीम खां ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले वसीम खां पुत्र मुनीर खां निवासी सहारनपुर के साथ हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष की ओर से घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन बाइक नहीं दी गई थी। कम दहेज लाने का ताना देते थे फरहीन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति वसीम खां, सास नसीम बानो और ननद फरहा बाइक और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाते थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। गर्म तेल डालकर जलाने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, 8 मार्च 2026 को भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी और महिला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पति, सास और ननद पर मुकदमा महिला थाना पुलिस ने फरहीन की शिकायत के आधार पर पति वसीम खां, सास नसीम बानो और ननद फरहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *