गोंडा में चुनावी रंजिश में फायरिंग, दो भाई घायल:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, SSP सहित पुलिस बल तैनात


गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में विपिन सिंह और उनके भाई अमित सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विपिन सिंह के जांघ में गोली लगी है, जबकि उनके भाई अमित सिंह के अंगूठे में चोट आई है। बताया जा रहा है कि विपिन सिंह इसी गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी मौजूदा प्रधान अशोक सिंह से चुनावी रंजिश चल रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों भाई गांव में बेल बहादुर लोधी के यहां आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। वहां विपिन सिंह और प्रधान अशोक सिंह के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे आज बुधवार सुबह जब विपिन सिंह अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी प्रधान अशोक सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दोनों भाइयों को गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ तरबगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रताप सिंह, उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष चंदन कुमार और एसओजी टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से चली हुई कुछ गोलियां और प्रधान अशोक सिंह की गाड़ी बरामद की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस विवाद के दौरान प्रधान अशोक सिंह को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में करवाया जा रहा है।
दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। एएसपी राधेश्याम राय ने कहा की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है गोली चली है इसकी पुष्टि हो गई है मौके से गोली के छर्रे भी बरामद हो गए है। जिनके ऊपर गोली चलाने का आरोप है वह भी घायल है उनका भी इलाज चल रहा है दोनों पक्ष के लोगों द्वारा तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *