20 जून तक राम पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे:श्रद्धालु निराश,बच्चे नहर के रेत पर खेल रहे, सिल्ट की सफाई हो रही


गर्मी बढ़ी तो सरयू नदी और राम की पैड़ी की शीतल जलधारा श्रद्धालुओं के लिए राहत का केंद्र बनकर उभरी।अब 2 दिनों से राम की पैड़ी की सूखी नहर श्रद्धालुओं ने लिए मुसीबत बनी हुई है।हजारों की संख्या में भक्त निराश होकर लौट रहे हैं। पैड़ी की सिल्ट सफाई और रखरखाव कार्य के लिए पंप कैनाल को बंद किया गया प्रसिद्ध राम की पैड़ी में अब 20 जून तक श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा सकेंगे। पैड़ी की सिल्ट सफाई और रखरखाव कार्य के लिए पंप कैनाल को बंद कर जल प्रवाह रोक दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र का पानी खाली कराया जा रहा है। पानी हटने के बाद राम की पैड़ी पर सामान्य दिनों की चहल-पहल की जगह सन्नाटा दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन करीब 50 हजार श्रद्धालु यहां स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब सभी श्रद्धालु और स्नानार्थी सरयू तट की ओर रुख कर रहे हैं। सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से वहां भी काफी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सफाई कार्य कराया जा रहा है ताकि निर्धारित समय तक कार्य पूरा कर श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी को फिर से खोला जा सके। सरयू तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि सिल्ट की सफाई बेहद जरूरी पर है। पर लोगों की सुविधा और भीषण गर्मी को देखते हुए इसे क्षमता बढ़ाकर कम समय में कराया जाना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *