एटा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस फोर्स तैनात, वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण पर


एटा में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी, साथ ही अमन-चैन की दुआएं मांगीं। त्योहार के मद्देनजर जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन जी ने सभी मस्जिदों और जामा मस्जिदों में पुलिस प्रशासन की तैनाती सुनिश्चित की, जहां नमाज अदा की जानी थी। साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। हजारों की संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने अल्लाह की इबादत की। एटा की पुरानी ईदगाह मस्जिद, बस स्टैंड मस्जिद, नई ईदगाह नगला पोता, जामा मस्जिद दरगाह हसन शाह वारसी सहित जिले की सभी मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन जी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी कृतिका सिंह और सीओ संकल्पदीप कुशवाहा सहित जिले के तमाम आलाधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *