![]()
संभल में जुनावई थाना क्षेत्र में रविवार शाम आंधी के बाद सड़क हादसे में किसान सत्यवीर (40) की मौत हो गई। वह खेत से फसल काटकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल किसान करीब 40 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। रविवार रात 9 बजे अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क पर घायल पड़े मिले किसान हादसा बैरपुर महराजी और ढढूमरा गांव के बीच लिंक मार्ग पर हुआ। बैरपुर महराजी निवासी सत्यवीर पुत्र जग्गू शाम को खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं और दांत भी टूट गए। ढढूमरा निवासी श्रीपाल ने उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। पहचान होने के बाद गांव में सूचना दी गई। बैरपुर महराजी निवासी हरिकिशन ने भी हादसे की पुष्टि की। इसके बाद घायल किसान को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए सत्यवीर सत्यवीर की मौत से परिवार में मातम छा गया। पत्नी प्रीति देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में बड़ी बेटी प्रियंका (14), बेटा गुरजेश कुमार (12), बेटी नीरू (11) और बेटा रोहित कुमार (10) हैं। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी धीरज सिंह ने किसान की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
संभल में खेत से घर लौटते समय किसान की मौत:फसल काटकर पैदल जा रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर