- Hindi News
- National
- Bakrid 2026 Eid Ul Adha Update; PM Modi Bakrid Tweet | Celebration LIVE Photos VIDEOs
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस्लाम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया है। यूपी दिल्ली में जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी रख रही है।
इधर, केरलम के तिरुवनंतपुरम की पलयाम जुमा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद नमाजियों से कहा कि दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा काम मजाक में भी नहीं करें।
उन्होंने यह भी कहा कि बकरे के कटे हुए सिर को सार्वजनिक रूप से दिखाने वाले उत्सव नहीं होने चाहिए। मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड ने भी कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
बकरीद से जुड़ी तस्वीरें…

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है।

कोलकाता में नखोदा मस्जिद में ईद-उल-अजहा के मौके पर लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

दिल्ली की जामा मस्जिद में बकरीद पर ईद की नमाज अदा करते लोग।
बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन
ईद-उल-अजहा या बकरीद, जो इस साल 28 मई को मनाई जा रही है, एक इस्लामी त्योहार है जिसे ‘बलिदान का त्योहार’ भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है।
बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है।
राज्यों से बकरीद से जुड़ी खबरें…
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी

यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की।
इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तराखंड: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, नैनीताल में कम करवाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद पढ़ी गई नमाज

देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ तक ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के नमाजियों ने विशेष नमाज अदा की। देहरादून में कुछ नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टर भी प्रदर्शित किए। हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर…
मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील

बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के अंदर ही की जा सकेगी। निर्देशों के अनुसार, खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
