![]()
ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में गुरुनानक मार्केट के सामने सड़क पर एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने एक युवक पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय राजकुमार पंथ उर्फ छन्नू पुत्र दिनेश पंथ के रूप में हुई। शनिवार रात करीब 9 बजे वर्णी कॉलेज के पीछे, गुरुनानक मार्केट के सामने जिम के पास सड़क पर उसका शव नग्न और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, सीओ सिटी सुनील भारद्वाज और शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की मां राधा देवी ने गुरुनानक धर्मशाला के सामने रहने वाले एक युवक पर अपने बेटे को घर ले जाकर हत्या करने और फिर शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के मकान की तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे तक खून के धब्बे भी पाए गए हैं। राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।
Source link
ललितपुर में युवक का शव सड़क पर मिला:मां ने हत्या का आरोप लगाया, सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले