यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में आज से काउंसिलिंग शुरू:पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन, 1.2 लाख सीटों पर होना हैं दाखिला


उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की ऑनलाइन प्रवेश काउसिलिंग आज यानी 25 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में सहायता केंद्र भी बनाया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रदेश के 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल व 162 निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1,20,984 सीट हैं। पोर्टल में करना होगा रजिस्ट्रेशन संजीव सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में घोषित परिणाम में अर्ह अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभ्यर्थी समय सारणी के अनुसार काउंसलिंग पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। इसे बाद संस्थान और पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना देखकर अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें। वेबसाइट पर डिटेल्स मौजूद उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने जिले के राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक में बने सहायता केंद्रों पर जाकर काउंसिलिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। काउंसिलिंग से जुड़ी समय-सारणी, दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *