![]()
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 120 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया हैं। एक किलो चांदी 156 रुपए सस्ती होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। ये लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इससे पिहले कल यानी 22 सितंबर को सोने का दाम 1,201 रुपए और 21 सितंबर को 390 रुपए कम हुआ था। वहीं चांदी की कीमत 22 सितंबर को 2,070 रुपए और 21 सितंबर को 1,916 रुपए कम हुई थी। चांदी 3 दिन में करीब 4 हजार और सोना 1,700 रुपए सस्ता हुआ है। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Source link
सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट:चांदी ₹4 हजार गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई, सोना ₹1,700 सस्ता हुआ