देवरिया में बाइक ने ट्रक खलासी को मारी टक्कर, मौत:सुरौली के उसरा बाजार में हुआ हादसा; मृतक की हुई पहचान


देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में बुधवार पांच बजे एक हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे ट्रक के खलासी को एक बाइक ने टक्कर मार दी। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली महुआबारी निवासी दीपक यादव (28) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राम आधार का बेटा था। परिजनों ने बताया कि दीपक उसरा बाजार की शराब फैक्ट्री में काम करता था। साथ ही वह ट्रक पर खलासी का काम भी करता था। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बताया जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम दीपक फैक्ट्री के सामने देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पार कर रहा था। तभी रुद्रपुर की तरफ से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके चालक के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के घर में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *