मेरठ में युवक फंदे से झूला:कमरे में शव लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी


मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुबान पुत्र इकरामुद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबान कबाड़ के कारोबार से जुड़ा था। परिजनों के अनुसार, सुबान लंबे समय से नशे का आदी था। इस कारण उसका व्यवहार बदल गया था और वह अक्सर परेशान रहता था। सुबान को पंखे से लटका देखा बुधवार सुबह परिवार के सदस्य जब घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे, तो उन्होंने सुबान को पंखे से लटका देखा। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद औपचारिक कार्रवाई पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया गया। शव परिवार को सौंप दिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *