बैंक FD vs पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट:निवेश से पहले समझें कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद, जानें कहां कितना ब्याज मिल रहा


अगर आप इन दिनों इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में जान लेना चाहिए। इस स्कीम अधिकतम 7.5% तक का ब्याज मिल रहा है। जो देश के प्रमुख बैंकों में FD पर मिल रहे ब्याज से ज्यादा है। हम आपको देश के प्रमुख बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सकें। नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 7.5% तक का ब्याज नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट: इसमें अधिकतम ब्याज 7.5% मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 9 साल 6 महीने का समय लगेगा। फिक्स्ड डिपॉजिट: देश के प्रमुख बैंक FD पर अधिकतम ब्याज 7% दे रहे हैं। ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 3 महीने का समय लगेगा। 5 साल के लिए निवेश करने पर मिलता है टैक्स छूट का फायदा टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। क्या है रूल ऑफ 72? फाइनेंस का यह खास नियम है रूल ऑफ 72। एक्सपर्ट्स इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने बैंक के एक खास स्कीम का चयन किया है, जहां आपको सालाना 8% ब्याज मिलता है। ऐसे में आपको रूल ऑफ 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे। टाइम डिपॉजिट अकाउंट कौन खोल सकता है? ये अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में कोई भी खोल सकता है:

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *