सुल्तानपुर में IRO अध्यक्ष के प्रवेश पर रोक की मांग:ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील


सुल्तानपुर के कोतवाली नगर की ग्राम पंचायत पलहीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद और उससे उपजे तनाव को देखते हुए ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस संबंध में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गांव में एक विवाद हुआ था, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा था। इसी विवाद को देखते हुए, आगामी 13 सितंबर को गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ‘इंडियन रिफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन’ (IRO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव के पलहीपुर गांव में प्रवेश और उपस्थिति पर पाबंदी लगाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में पुलिस प्रशासन से अपील की गई है कि मामले की जांच कर गांव में किसी भी अप्रिय घटना या दोबारा विवाद को रोकने के लिए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को पूरे सहयोग का भरोसा दिया है। यह ज्ञापन ग्राम पंचायत पलहीपुर की प्रधान श्रीमती सीमा यादव की ओर से भेजा गया है, जिस पर उनके हस्ताक्षर और मोहर लगी है। इसके साथ ही पत्र पर गांव के दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी हैं। इनमें मदनलाल, संदीप, ब्रजेश कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, राजेश, सुरेंद्र, देवेन्द्र, रामसागर, सतीश यादव, शेर बहादुर, रामनरेश, जानकी यादव, मालती यादव, उमा देवी, पूजा, मिथलेश, धर्मेश कुमार आदि शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *