![]()
मेरठ जोन में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए सात महीने में 486 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक जनवरी से 31 जुलाई, 2026 तक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मेरठ जोन से जुड़ी 25,220 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 19,888 शिकायतें वित्तीय साइबर अपराध से संबंधित थीं, जिनमें पीड़ितों से 84.40 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पुलिस और साइबर टीमों ने संबंधित बैंकों व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप ठगी गई रकम में से 37.28 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करा दिए गए, जो कुल ठगी गई धनराशि का 44.30 प्रतिशत है। इससे बड़ी रकम अपराधियों तक पहुंचने से पहले ही रोक ली गई। 1.41 करोड़ की रकम वापस कराई
मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 34,24,45,043 रुपये की धनराशि में से 1,41,28,946 रुपये पीड़ितों को वापस भी कराए गए हैं। 7 जुलाई से ऑपरेशन ‘साइवज्र’ का असर
एडीजी ने बताया कि 7 जुलाई से साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ विशेष संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन साइवज्र’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य स्तर पर साइबर गिरोहों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 170 से ज्यादा मुकदमे किए दर्ज
अभियान के दौरान अब तक 170 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 185 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि ये आरोपी 5,533 साइबर अपराध के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। बैंक समन्वय से मिली बड़ी सफलता
एडीजी जोन भानु भास्कर ने कहा कि साइबर पुलिस ने बैंकों और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों को समय रहते फ्रीज कराया है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने से करोड़ों रुपये अपराधियों के खातों में जाने से बच गए, जिससे पीड़ितों को राहत मिलने की संभावना बढ़ी है।
Source link
मेरठ जोन में साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा:सात महीने में 486 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 37.28 करोड़ रुपये फ्रीज, 84.4 करोड़ की ठगी