मऊ कोपागंज साइबर पुलिस ने 1.07 लाख रुपये कराए वापस:डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के तीन पीड़ितों को मिली राहत
मऊ जिले के कोपागंज थाना की साइबर पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 1,07,728 रुपये की ठगी गई धनराशि उनके खातों में वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत की…