सत्यपाल सैनी के बिजनौर प्रभारी बनने पर स्वागत:डॉ. बर्क को हराकर संभल के सांसद बने थे; प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी हैं


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी को बिजनौर का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके सत्यपाल सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
सत्यपाल सिंह सैनी संभल के सांसद रहे हैं। 2014 में संभल सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में सत्यपाल सिंह सैनी सपा के प्रत्याशी रहे डॉ. शफीकुर्रमान बर्क को हराकर सांसद बने थे। भाजपा ने तब संभल सीट पर पहली बार जीत दर्ज करके इतिहास रचा था। पाकबड़ा के रहने वाले सत्यपाल सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ एमएलसी भी हैं।

रविवार को नेशनल हाईवे पर स्थित अतिथि ढाबे पर भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की रेस में शामिल अर्पित चौहान, सचिन चौधरी आदि शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *