Lucknow Golden Gala Award 2026

लखनऊ5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नव अंशिका फाउंडेशन के सातवें स्थापना दिवस पर सीजन-3 ‘गोल्डन गाला अवार्ड 2026’ का आयोजन 24 सितंबर को गोमती नगर के विराज खंड स्थित नक्षत्र होटल में होगा। समारोह में टीवी एक्ट्रेस सारा खान मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगी। वह टीवी धारावाहिक ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ में साधना का किरदार निभा चुकी हैं।

इस बार समारोह की थीम ‘मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल’ रखी गई है। पायल सिंह की अगुआई में मंगलामुखी की रैम्प वॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। समारोह में समाज सेवा सहित कई क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा।

समारोह में कल्चरल शो भी होगा

फाउंडेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी ने रविवार को नक्षत्र होटल में पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान बताया कि समारोह में कल्चरल शो भी होगा। सम्मान पाने वालों में फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाईवाला के संचालक मयंक जायसवाल, लेखक-किस्सागो मोहम्मद बदर, संजना सिंह, अनामिका सिंह, कवि परवेज आलमगीर काजमी, यूनियन बैंक सचिवालय शाखा के मैनेजर शेखर पांडे, अनूप मिश्रा अपूर्व और समाजसेवी अमित श्रीवास्तव समेत अन्य हस्तियां शामिल हैं।

कार्यक्रम में भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक रमेश गुप्ता और आनंदी वाटर पार्क के संस्थापक निदेशक राहुल गुप्ता समेत कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में समाजसेवी पायल सिंह, पूनम पाण्डेय, नक्षत्र के नीतिश कुमार राज, नीरज कुमार यादव, नव अंशिका की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, सीमा भट्ट, संस्कृति विभाग के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार पाठक और ओमदीप मोतियानी शामिल हुए।

फाउंडेशन मार्च में ‘महिला माह’ के रूप में मनाता है

नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से लखनऊ के साथ प्रदेश स्तर पर सक्रिय है। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए फाउंडेशन मार्च को ‘महिला माह’ के रूप में मनाता है। पूरे महीने हर सप्ताह महिलाओं से जुड़ी अलग थीम पर कार्यक्रम होते हैं। ‘शक्तिस्वरूपा सम्मान’ के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *