![]()
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कलारिपयट्टू प्रतियोगिता एक मार्शल आर्ट है। विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में इसके अंतर्गत तीन प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। चुवाडुकल, मेयपयट्टू और केट्टूकरी शामिल हैं। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने बालक वर्ग में 4 और बालिका वर्ग में 3 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। चुवाडुकल में लखनऊ के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन चुवाडुकल में अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की प्रियांशी प्रथम, वाराणसी की आफरीन द्वितीय और सहारनपुर की जिया तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अयोध्या के अब्दुल सलमान प्रथम, लखनऊ के रुद्र प्रताप द्वितीय और प्रयागराज के युवराज दीक्षित तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ की समरीन बानो प्रथम, वाराणसी की शिवानी विश्वकर्मा द्वितीय और सहारनपुर की राधिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत प्रथम और वाराणसी के आशीष सोनकर द्वितीय रहे। मेयपयट्टू में अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की शिवानी रावत प्रथम, झांसी की रश्मि द्वितीय और मुरादाबाद की रिजा इकबाल तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लखनऊ के प्रिंस मौर्य प्रथम, वाराणसी के युवराज सिंह द्वितीय और आगरा के सत्यम पंवार तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की त्रिधा मौर्य प्रथम, मुरादाबाद की सगुण पाल द्वितीय और प्रयागराज की क्षमा यादव तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लखनऊ के तुषार प्रथम और वाराणसी के पवन प्रजापति द्वितीय रहे। केट्टूकरी में लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते पदक केट्टूकरी में भी लखनऊ का प्रदर्शन रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की प्रियांशी व शिवानी रावत प्रथम रहीं। वाराणसी की अंचल कुमारी व रिया सिंह द्वितीय और मुरादाबाद की राधिका वर्मा व रिजा इकबाल तृतीय रहीं। बालक वर्ग में वाराणसी के अर्सलान खान व सत्यम प्रथम, लखनऊ के प्रिंस मौर्य व दिव्यांश कश्यप द्वितीय और प्रयागराज के मोहम्मद जीशान व मोहम्मद सहबाज तृतीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की चांदनी व मानसी प्रथम, लखनऊ की नाजरीन बानो व अदिति देवी द्वितीय और मुरादाबाद की सगुन पाल व ईवा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत व लकी सिंह गौतम प्रथम, वाराणसी के सनी पटेल व ईशान द्वितीय और आगरा के रितेश कुमार व कुलदीप सिंह तृतीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक पीएन सिंह, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय और कलारिपयट्टू एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण गर्ग शामिल हुए।
Source link
लखनऊ ने जीती राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता:7 स्वर्ण पाए, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा