साधु के बाद अब नवीन यादव सपा प्रमुख से मिले:बोले- मैं ही लडूंगा कैंपियरगंज से चुनाव


कैंपियरगंज में टिकट के लिए सपा के भीतर छिड़ी जंग भीतर ही भीतर जारी है। कुछ दिन पहले यहां के स्थानीय नेता साधु यादव सपा प्रमुख से मिलकर आए तो एक उम्मीद लेकर आए थे। लेकिन हाल ही में खुद को आधिकारिक प्रत्याशी बताने वाले नवीन यादव भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने उन्हें पहले ही हरी झंडी दे दी है। नवीन कहते हैं ‘सपा के टिकट पर कैंपियरगंज से चुनाव मैं ही लडूंगा।’ गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज सीट चर्चा में है। यहां सपा के बीच खींचतान मची है। सपा प्रमुख से मिलकर आने के बाद सपा नेता नवीन यादव ने कैंपियरगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने भी की। जब से यह बात चर्चा में आयी है, कैंपियरगंज के स्थानीय सपा नेता साधु यादव के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर साधु के पक्ष में लिखना शुरू कर दिया। जब नवीन यादव ने रैली के माध्यम से वहां इंट्री ली तो साधु के खेमे में खलबली मच गई। इस रैली में सपा जिलाध्यक्ष, कई पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे। इसके बाद से वह सपा प्रमुख से मिलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मिल नहीं पा रहे थे। फिर नवीन यादव की रैली का जवाब देने के लिए साधु यादव ने भी एक बड़ी रैली की। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण यह रैली मूल रूप से संपन्न नहीं हो पायी लेकिन इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। जिसके बाद सपा प्रमुख ने साधु यादव सहित गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों से 2017 एवं 2022 का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया था। साधु यादव से जुड़े समर्थकों का कहना है कि स पा प्रमुख ने वहां सबके सामने यह बात कही कि उनकी ओर से केवल चिल्लूपार से टिकट फाइनल किया गया है। इस मीटिंग में साधु द्वारा पैसा खर्च कर पाने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। इसके बाद से साधु यादव व उनके समर्थक शांत हैं। लेकिन, जैसे ही नवीन यादव की अखिलेश यादव के साथ हाल की फोटो सार्वजनिक हुई, कैंपियरगंज सपा में एक बार फिर हलचल मच गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *