उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल में कई व्यापारियों की घर वापसी:कासगंज में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया


कासगंज के होटल फोर लीफ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और संगठन विस्तार किया गया। समारोह में जिले के व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पूजा वार्ष्णेय को पुनः प्रदेश मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता तथा उद्योगपति योगेश चंद्र गौड़ को व्यापार मंडल का संरक्षक मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता और नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल सर्राफ ने डॉ. विकास चंद्र गुप्ता को पुनः युवा जिला अध्यक्ष तथा डॉ. मोहम्मद फारुख को पुनः जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया। दोनों पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और युवा व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सिद्धपुरा नगर युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता, महामंत्री पद पर राजू शर्मा तथा अमित वार्ष्णेय को युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल सर्राफ ने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *