![]()
कानपुर में मोहर्रम के जुलूस में शामिल स्कूटी सवार अकीदतमंदो पर ग्वालटोली इंस्पेक्टर ने लाठियों की बौछार कर दी। जिस पर दो युवक मौके पर भाग निकले, जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक पर बीच चौराहे पर 18 सेकेंड में एक के बाद एक पांच लाठियां बरसायी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी रोड पर तेज स्पीड में स्कूटी दौड़ने पर कार्रवाई की गई थी। 25 जून को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात थी फोर्स मोहर्रम पर शहर भर के अलग–अलग स्थानों के निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। 25 जून की देर रात ग्वालटोली से निकलने वाले जुलूस को लेकर वीआईपी रोड स्थित बाबा घाट चौराहे पर ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। देर रात कंपनी बाग चौराहे की ओर से स्कूटी सवार तीन अकीदतमंद बाबा घाट चौराहे पहुंचे। तभी ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने उनपर लाठियां भांजनी शुरू कर दी, जिस पर स्कूटी सवार दो युवक मौके से भाग निकले जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर और अन्यपुलिसकर्मियों ने युवक पर जमकर लाठी बरसायी। मौके पर मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ACP बोलीं- तीन बार तेज रफ्तार में निकले थे मामले में एसीपी कर्नलगंज आकांक्षा पांडेय ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है। तीनों युवक 100 की रफ्तार में वीआईपी रोड पर स्कूटी दौड़ा रहे थे, पुलिस के मना करने के बावजूद वह करीब 3 बार तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए निकले थे। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
Source link
VIP रोड पर अकीतमंदों पर इंस्पेक्टर ने बरसायी लाठियां:18 सेकेंड में मारे पांच डंडे, ACP बोलीं- 100 की स्पीड में दौड़ा रहे थे स्कूटी