महराजगंज में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई:राशन वितरण की शिकायत पर वीडियो बनाने का शक, लाठी-डंडों से पीटा


महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी गांव के मुसहर टोले में रविवार दोपहर 3 बजे दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक युवक खुद को बचाने के लिए रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन पिटाई जारी रहती है। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को भी चोटें लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राशन वितरण को लेकर शिकायत का मामला बताया जा रहा है कि कजरी मुसहर टोले में राशन वितरण को लेकर कोटेदार के खिलाफ शिकायत से जुड़ा वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान कोटेदार और उसके समर्थक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। पत्रकार को बुलाने के शक में पिटाई का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोटेदार और उसके समर्थकों को शक था कि दोनों युवक पत्रकार को बुलाकर राशन वितरण में कथित अनियमितता से जुड़ी खबर बनवा रहे हैं। इसी शक में दोनों के साथ मारपीट की गई। हालांकि, आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एक युवक के सिर में गंभीर चोट मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हुई है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पीड़ित ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *