![]()
संतकबीरनगर जिले में आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रात से ही बिजली गुल है। कई क्षेत्रों में 48 घंटे से बिजली नहीं है, जिससे लोग परेशान हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। पौली इलाके में करीब 30 घंटे तक बिजली बंद रही। जेई अशोक पाल ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी से बिजली बंद की गई थी। आंधी-पानी से 350 से ज्यादा बिजली के खंभे, 26 ट्रांसफार्मर और 200 से अधिक पेड़ गिरे हैं। खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ठप होने से फैक्ट्रियों में काम रुक गया। यूपीआईए के मुताबिक, 24 घंटे से बिजली बंद होने से 50 करोड़ रुपये का उत्पादन और व्यापारिक नुकसान हुआ। यूपीआईए अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक ने बिजली विभाग पर पुरानी लाइनों और रखरखाव की कमी पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आंधी-पानी की वजह से जिले भर में 350 से अधिक पोल, 26 टांसफार्मर और 200 से अधिक पेड़ धराशायी हो गए। औद्योगिक क्षेत्र में 25 से अधिक जगह पेड़ गिरे है। जिसकी वजह से रात से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 180 विभागीय कर्मी और 72 ठेके के कर्मचारी लगाए गए हैं।
Source link
संतकबीरनगर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था से प्राभावित उद्योग:24 घंटे से औद्योगिक उत्पादन रुका, 50 करोड़ का नुकसान, लोग परेशान