![]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में शनिवार को एक चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग ने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धूकर जलने लगा। यह घटना बहुआ कस्बे के आगे रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने दोपहर करीब 2 बजे हुई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ट्रक रोका, लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक संतोष कुमार मौर्य (पुत्र रामेश्वर, निवासी फुलवामऊ, थाना राधानगर) मध्य प्रदेश से मोरम लादकर कुशीनगर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इंजन से धुआं निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल ट्रक से छलांग लगा दी। सड़क पर जलते ट्रक को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहुआ चौकी पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। बहुआ चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते चालक के ट्रक से बाहर निकल जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
Source link
चलते ट्रक में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फतेहपुर में ट्रक जलकर राख