फर्रुखाबाद में तीन दिन से बारिश जारी:तापमान गिरा, कई इलाकों में जलभराव; किसानों को फायदा


फर्रुखाबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह सात बजे से ही शहर और देहात के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, लेकिन किसानों ने इसे धान की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। जिले में मौसम का मिजाज मंगलवार से बदला था। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को दिनभर बारिश होती रही, और रात में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार सुबह 7 बजे से फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। गुरुवार से शहर में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर के अलावा अमृतपुर, कायमगंज, नवाबगंज, शमशाबाद, मोहम्मदाबाद जैसे देहात क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है। बुधवार को प्रमुख बाजारों में पानी भर गया था। गुरुवार सुबह आवास विकास, नेकपुरकला और फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भी सड़क किनारे जलभराव देखा गया। किसानों ने इस बारिश को धान की फसल के लिए अच्छा बताया है। किसान सुरजीत और सुधीर ने कहा कि यह बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे फसल को काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक जिले में और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार सुबह से ही गरज के साथ बारिश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *