स्नान करते समय डूब रहे युवक को NDRF ने बचाया:बिहार से वाराणसी घूमने आया था युवक, उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए जवान


वाराणसी के गंगा नदी के दांडी घाट पर गुरुवार की सुबह एक युवक गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होने लगा और गहरे पानी में पहुंच गया। धीरे धीरे वह डूबने लगा, बचाने के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। लोगों ने वहां मौजूद एनडीआरएफ की टीम को बताया। पहले से ही घाट पर पिकेट और पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ टीम ने बचावकर्मी ने तेजी और तत्परता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान रिशुराज (20 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा, बिहार के रूप में हुई है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि समय रहते किए गए इस त्वरित बचाव अभियान के कारण युवक की जान बचाई जा सकी। ‘गंगा में स्नान करते जल सुरक्षा नियमों का करें पालन’ इस घटना पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे नदियों एवं अन्य जलाशयों में स्नान अथवा अन्य गतिविधियों के दौरान जल सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने, चेतावनी संकेतों पर ध्यान देने तथा तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सतर्कता ही डूबने की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। विशेष रूप से मानसून के दौरान जलधाराओं का वेग एवं जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *