आरएमपीयू के निर्माण में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त:अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिए ठेकेदार पर FIR के निर्देश, एक्सईएन भी जांच के घेरे में

​अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (RMPU) के निर्माण कार्य में चल रही हीलाहवाली और घटिया क्वालिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को विवि परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में देरी और तकनीकी खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार…

Read More

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में परिवार ने धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लेने की जताई थी आशंका

कानपुर देहात पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सफलता हासिल की है। थाना मंगलपुर पुलिस, सर्विलांस टीम और झींझक चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामला कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र…

Read More

डफरिन अस्पताल ने 700 ग्राम के नवजात को बचाया:चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन, डीएम ने सराहा

प्रयागराज के डफरिन अस्पताल (जिला महिला अस्पताल) के चिकित्सकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल की टीम ने 700 ग्राम से कम वजन वाले एक नवजात शिशु को विशेष देखभाल और उपचार देकर नया जीवन प्रदान किया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम की सराहना की है।…

Read More

भाजपा सरकार पर आरक्षण घोटाले का आरोप:सपा ने कहा- 22 विभागों में 11 हजार से अधिक पद कम मिले

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। सपा ने इसे ‘महाघोटाला’ करार दिया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दान बहादुर मधुर…

Read More

देवरिया में किशोरी की करंट लगने से मौत:तिलक समारोह से घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम माधवपुर में सोमवार रात करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है, जबकि गांव में शोक व्याप्त है। स्वर्गीय कृष्णामोहन पांडेय की पुत्री मोनी पांडेय (14) सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में आयोजित एक…

Read More

CM Yogi Aligarh Visit; RMPU Inauguration By PM Modi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में 15 जुलाई से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अलीगढ़ और ब्रज मंडल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इस…

Read More

नगर आयुक्त व एसडीएम से हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा:प्रयागराज के न्याय नगर में मार्ग व नाली अतिक्रमण का मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के फूलपुर तहसील स्थित मोहल्ला न्याय नगर, चक हरिहरन में सार्वजनिक मार्ग और नालियों के अतिक्रमण को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता अनमोल रतन ने बताया कि मोहल्ले में अवैध अतिक्रमण के कारण नालियां और सार्वजनिक रास्ते बाधित हो गए हैं।नाली की…

Read More

सीएम योगी का आगरा दौरा निरस्त-मंत्रियों का आना भी कैंसिल:लखनऊ में अग्निकांड के बाद आया आदेश, अब नहीं होगी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून का आगरा भ्रमण कार्यक्रम निरस्त हो गया है। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद उनका यह दौरा निरस्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य मंत्रियों का कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया गया है। विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक फिलहाल नहीं होगी। पूर्व कार्यक्रम के तहत सीएम…

Read More

आजमगढ़ में बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा:गंभीर रूप से घायल चालक की देर रात इलाज के दौरान हुई मौत

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 स्थित भीरा चौराहे पर सोमवार को सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा में अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां देर रात…

Read More

लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए SIT गठित:7 दिन में देगी रिपोर्ट, अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ मौके पर पहुंचे सीएम

अलीगंज में आग लगने से 15 लोगों की मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। हादसे की जांच के लिए 2 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम को 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने का निर्देश दिया है। SIT में धर्मार्थ कार्य, पर्यटन…

Read More