![]()
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में 15 जुलाई से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अलीगढ़ और ब्रज मंडल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (RMPU) के भव्य पर
.
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और विश्वविद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है, इसलिए सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएं।
15 जुलाई के बाद कभी भी आ सकते हैं पीएम मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जुलाई के अंत तक का कार्यक्रम तय करने के संकेत मिले हैं। 15 जुलाई के बाद प्रधानमंत्री का अलीगढ़ दौरा कभी भी फाइनल हो सकता है। सीएम ने यह भी इशारा किया कि जैसे ही पीएमओ से तारीख पक्की होगी, वे तैयारियों को अंतिम रूप देने एक बार फिर खुद अलीगढ़ आएंगे।
इन बड़े प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात
पीएम मोदी अपने इस दौरे पर केवल विश्वविद्यालय का ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में चल रहे कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। सितंबर 2021 में खुद पीएम मोदी ने ही आरएमपीयू की आधारशिला रखी थी। अब चुनाव से ठीक पहले इसका लोकार्पण होने जा रहा है।
ओलंपिक स्तर का इंडोर स्टेडियम
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने अत्याधुनिक और ओलंपिक स्तर के इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण होगा। वहीं, रामघाट रोड पर बने क्वार्सी ओवरब्रिज का उद्घाटन होने से अलीगढ़ वासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
ब्रज के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा
राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहे प्रधानमंत्री मोदी इस मंच से अलीगढ़ और पूरे ब्रज मंडल के विकास के लिए किसी बड़े पैकेज या नई परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।