रास्ते में फिसला पैर, नाले में गिरे बुजुर्ग की मौत:पेट में सरिया घुसने से गई जान, पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

उन्नाव में रविवार को अकबरपुर दबौली में एक परिवार की जिंदगी उस समय बदल गई, जब 55 वर्षीय बिट्टन सिंह घर से किसी काम के लिए निकले थे। रास्ते में निर्माणाधीन नाले के पास पहुंचते ही उनका पैर फिसल गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, वह खुले और गहरे गड्ढे में जा…

Read More

ई-रिक्शा हटवाने पर होमगार्ड से मारपीट का VIDEO:दो बहनों ने बीच सड़क पर डंडे से हमला किया, FIR हुई दर्ज

उन्नाव में होमगार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर पोनी रोड तिराहे पर ई-रिक्शा हटवाने को लेकर यह घटना हुई। एक ऑटो चालक और उसकी दो बहनों ने होमगार्ड सुरेश चंद्र से अभद्रता की और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होमगार्ड सुरेश चंद्र गंगाघाट कोतवाली…

Read More

उन्नाव DM-SP ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण:छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश, जेन अल्फा के बाद सतर्क प्रशासन

उन्नाव में शिक्षण संस्थानों के लगातार निरीक्षण के क्रम में शनिवार दोपहर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टीकरगढ़ी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण…

Read More

उन्नाव में 2 हजार शिवभक्तों की डाक कांवड़ यात्रा निकली:बिठूर से लोधेश्वर महादेव मंदिर तक जाएंगे, आदियोगी झांकी निकली

उन्नाव में श्रावण मास के अवसर पर गुरुवार रात शिवभक्ति का माहौल नजर आया। बिठूर के ऐतिहासिक ब्रह्मावर्त घाट से गंगाजल लेकर बाराबंकी के प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए विशाल डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। यात्रा मेथी टीकुर होते हुए चकलवंशी चौराहे पहुंची। इस दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से…

Read More

उन्नाव में तीन दिन सर्वर सुस्त, सिर्फ 28 रजिस्ट्री:गुरुवार को चला तो उमड़ी भीड़, कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा

उन्नाव में निबंधन विभाग का सर्वर बीते तीन दिनों से सुस्त चल रहा था, जिससे रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। सर्वर की खराबी के कारण जिलेभर में केवल 28 रजिस्ट्री ही हो सकीं। गुरुवार सुबह सर्वर के ठीक से चलने के बाद बैनामा कराने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।…

Read More

9 बीघे में काटी जा रहीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:उन्नाव में 8-10 करोड़ की संपत्ति प्रभावित, बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग

उन्नाव में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने करीब नौ बीघे जमीन पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। दोनों जगह बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। कार्रवाई में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रभावित…

Read More

उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैयार हुईं 200 राखियां:DM को सौंपी, रक्षाबंधन पर जवानों तक पहुंचेंगी

उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए लगभग 200 राखियां तैयार की हैं। मंगलवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षकों के एक दल ने इन राखियों को जिलाधिकारी को सौंपा। इन राखियों को रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम…

Read More

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल:गंगाघाट लूट केस के आरोपी थे, एक गिरफ्तार; 2.95 लाख नकद और आभूषण बरामद

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने रविवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन,…

Read More

उन्नाव में बिजली कटौती से लोग परेशान:कब्बा खेड़ा पावर हाउस पर किया प्रदर्शन, 5 घंटे गुल रही बिजली

उन्नाव जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित कटौती और लगातार फॉल्ट से परेशान उपभोक्ताओं ने कब्बा खेड़ा पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। गुरुवार रात करीब 10 बजे से शुक्रवार सुबह तीन बजे तक लगातार बिजली गुल रहने से लोग आक्रोशित थे। करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति…

Read More

उन्नाव में PM-CM को अपशब्द कहने का VIDEO:युवक में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली, SP ने साइबर थाने को जांच सौंपी

उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का करीब 28 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने गुरुवार को जांच साइबर थाने को सौंप दी है। वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री और…

Read More